‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव’ फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाई धूम,पटना में प्रेस वार्ता

देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सामाजिक न्याय और समानता के महानायक अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म “द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव” देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रही है। फिल्म को 29 मई को देश के लगभग पांच दर्जन प्रमुख सिनेमा घरों में एक साथ प्रीमियम रिलीज किया गया था।


सफलता के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन
फिल्म की सफलता को लेकर पटना स्थित एम्यूज अरीना सिनेमा हॉल के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक प्रेम कुमार विद्यार्थी, निर्माता सिद्धार्थ कुमार, सुभाष दांगी, बाल कलाकार सचिन तिवारी सहित कई कलाकार मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


फिल्म का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना
निर्देशक प्रेम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि यह फिल्म बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान के विचारों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और नई पीढ़ी को संघर्ष की प्रेरणा देना है।
सिनेमा हॉल प्रबंधन ने किया सम्मान


प्रेस वार्ता के दौरान सिनेमा हॉल के निदेशक मुकुल मोहित ने उपस्थित सभी कलाकारों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और फिल्म की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। प्रीमियर शो के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों ने फिल्म को देखा और बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों एवं संघर्षों को याद करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। दर्शकों ने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।
सामाजिक संदेश पर आधारित फिल्म
फिल्म “द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव” के माध्यम से समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म देशभर में बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article