बिहार में अमूल का बड़ा निवेश: फतुहा में बनेगी ₹200 करोड़ की आधुनिक डेयरी यूनिट, 200 लोगों को मिलेगा रोजगार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 जून। बिहार में डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई मजबूती मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पटना के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल डेयरी की अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

M/s Kaira District Cooperative Milk Producers’ Union Ltd. (Amul Dairy) द्वारा स्थापित की जाने वाली यह यूनिट 13 एकड़ भूमि पर विकसित होगी, जहां दूध और ताजा डेयरी उत्पादों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से बिहार की डेयरी क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बियाडा एवं आएडा श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन और प्लग एंड प्ले शेड्स से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसी दौरान अमूल डेयरी की परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकारी अनुमान के अनुसार इस परियोजना से लगभग 200 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और डेयरी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।

उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने कहा कि बिहार सरकार कृषि और पशुपालन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में इस तरह का निवेश ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

वहीं उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बियाडा एवं आएडा श्री कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेशकों को विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएं और निवेशक-अनुकूल नीतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बढ़ते निवेश से राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article