MLC बनने पर सुनील सिंह को मिली ‘व्यंग्यात्मक बधाई’, पोस्टर ने बढ़ाई सियासी गर्मी

MLC बनने के बाद सुनील सिंह के खिलाफ पोस्टर वार, परिवार पर लगाए गए आरोपों से सियासी माहौल गर्म

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुनील सिंह के खिलाफ लगाए गए एक विवादित पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। शहर के प्रमुख इलाके में लगाए गए इस पोस्टर में न केवल सुनील सिंह बल्कि उनकी पत्नी और बेटे को भी निशाना बनाया गया है। पोस्टर में परिवार पर कथित धोखाधड़ी और गबन के आरोप लगाते हुए सुनील सिंह को “बिहार का नटवरलाल” बताया गया है।


पोस्टर में व्यंग्यात्मक अंदाज में सुनील सिंह के विधान परिषद सदस्य (MLC) बनने पर बधाई दी गई है। साथ ही विभिन्न एफआईआर नंबरों का उल्लेख करते हुए परिवार के सदस्यों पर कथित वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप लगाए गए हैं।पोस्टर में दावा किया गया है कि एफआईआर संख्या 305 में सुनील सिंह पर एक महिला से 16.5 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप है। वहीं एफआईआर संख्या 306 में उनकी पत्नी पर 23.5 लाख रुपये और एफआईआर संख्या 307 में उनके पुत्र यशस्वी पर 3.75 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप होने की बात कही गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पूरे परिवार को बनाया गया निशाना
विवादित पोस्टर में सुनील सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। पोस्टर के निचले हिस्से में लिखा गया है कि “धोखाधड़ी एवं लूट-खसोट करने के मुखिया श्री सुनील सिंह को महागठबंधन की ओर से MLC बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”हालांकि, पोस्टर किस व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल की ओर से लगाया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर पर किसी संस्था या समूह का नाम भी प्रमुखता से दर्ज नहीं है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
हाल ही में राजद कोटे से विधान परिषद पहुंचे सुनील सिंह पार्टी के मुखर नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इस पोस्टर को राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि पोस्टर में पूरे परिवार को निशाना बनाए जाने से मामला और अधिक संवेदनशील और चर्चित बन गया है।फिलहाल इस मामले में सुनील सिंह या राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article