फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया…, ज्योति सिंह की पोस्ट ने मचाई हलचल, पवन सिंह से जोड़ रहे यूजर्स

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। तलाक के मामले के बीच ज्योति सिंह की एक ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी इस पोस्ट में दर्द भी झलक रहा है और तंज भी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां और बेटी के रिश्ते को लेकर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा, “मैं अपनी मां से बड़े फक्र से कहा करती थी- दुनिया में कोई मां ऐसी बेटी पैदा नहीं कर पाई, जो तेरी बेटी को बर्बाद कर पाए। फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया।”
ज्योति सिंह की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, उन्होंने अपनी स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन पवन सिंह के साथ चल रहे विवाद को देखते हुए यूजर्स इस पोस्ट को उनसे जोड़कर देख रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने रिश्ते को लेकर तीखी टिप्पणी करती नजर आई थीं। ज्योति सिंह ने शादीशुदा रिश्ते में वफादारी को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखी थी। । उनके इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
वहीं, अब उनकी नई इंस्टाग्राम स्टोरी ने एक बार फिर पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। यूजर्स इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। हालांकि, ज्योति सिंह ने इस बार भी किसी का नाम लेकर अपनी बात नहीं कही है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद पहले भी कई बार सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका है। दोनों के रिश्ते और तलाक से जुड़े मामले को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल ज्योति सिंह की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब देखना होगा कि इस पोस्ट पर पवन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।

Share This Article