पटना में भीषण गर्मी का असर, 5वीं तक स्कूल बंद, 8वीं तक बदला टाइम टेबल

लू के कहर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : राजधानी पटना समेत पूरे जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने 14 जून को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह आदेश 20 जून तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन के निर्देश के अनुसार, कक्षा छठी से आठवीं तक की कक्षाएं अब केवल सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में स्कूलों में पठन-पाठन की अनुमति नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसी कारण एहतियातन यह निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को गर्म हवाओं और अत्यधिक तापमान से बचाया जा सके।
तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ ..
दरअसल, पटना सहित बिहार के कई जिलों में इन दिनों तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है। तेज धूप और उमस के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम जताई है।
जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन को लेकर सख्त कदम उठाया ..
इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन को लेकर सख्त कदम उठाया है। हालांकि कुछ निजी विद्यालयों में अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, जबकि कई स्कूलों में हाल ही में कक्षाएं दोबारा शुरू की गई थीं। नए आदेश के बाद सभी स्कूलों को अपनी समय-सारिणी में बदलाव करना होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article