बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर तैयारी पूरी,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बच गए हैं। अंतिम चरण के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी प्रत्याशी को प्रचंड मतो से जितने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में होने जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद समेत जिले के कई भाजपा कार्यकर्ता आगवन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरा श्रम कल्याण केंद्र का मैदान भगवामय हो चुका है। आपको बता दें कि 2010 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बिहार शरीफ प्रखंड के गोलपुर के हवाई अड्डा मैदान में हुआ था। 13 सालों के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन ज्ञान की भूमि नालंदा में होने जा रहा है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रविवार का दिन वाकई नालंदा के इतिहास के लिए एक स्वर्णिम दिन होगा।

पूरा श्रम कल्याण केंद्र का मैदान भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भर जाएगा। रविवार को करीब 3:00 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगे।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह भी दिखा। प्रशासन के तरफ से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article