गया में शराब तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, पुलिस ने पकड़ी लाखों की खेप

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी के दौरान 349 कार्टन शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, आमस थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बिहार में पहुंचाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया।जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के भीतर छिपाकर रखी गई इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 349 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों में भी हलचल मच गई।
राजस्थान का चालक गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप बिहार के विभिन्न जिलों में अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article