वाल्मीकिनगर बनेगा इंटरनेशनल टूरिस्ट हब, एयरपोर्ट विस्तार और हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारियां तेज

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बगहा/वाल्मीकिनगर, 18 जून। बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल वाल्मीकिनगर को हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। एयरपोर्ट विस्तार और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अपर समाहर्ता (एडीएम) राजीव रंजन सिन्हा ने वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट विस्तार के लिए चिह्नित भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए करीब सात एकड़ अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता है। एडीएम ने उन भू-स्वामियों से भी मुलाकात की, जिनकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल है। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही और अधिकांश लोगों ने विकास कार्यों के प्रति सहयोग का भरोसा दिया है।

प्रशासनिक टीम ने प्रस्तावित टर्मिनल भवन के लिए निर्धारित भूमि, वन क्षेत्र से जुड़े मामलों तथा ठाड़ी स्थित एसएसबी कैंप के स्थानांतरण की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इस संबंध में वन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस बीच, बिहार सरकार वाल्मीकिनगर को पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में है। उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही इस सेवा की घोषणा कर चुके हैं। एडीएम ने बताया कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री स्तर से इस योजना को स्वीकृति मिल चुकी है तथा जल्द ही इसे धरातल पर उतारने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि हवाई और हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होने से वाल्मीकिनगर तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इससे न केवल पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर भी पैदा होंगे।

निरीक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता अली अहमद, जिला उप भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार, बगहा-दो के अंचलाधिकारी वसीम अकरम, आरओ रवि चौधरी, रेंजर सत्यम कुमार, ठाड़ी सीमा चौकी प्रभारी भगवान सिंह तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article