बिहार में खुलेंगे पांच नए निजी विश्वविद्यालय, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 24 जून। बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई।

कैबिनेट की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि राज्य में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

सरकार की मंजूरी के अनुसार मधुबनी जिले में शांजा विश्वविद्यालय, सिवान में एक नया निजी विश्वविद्यालय, नवादा जिले के अशोक नगर में एस.ए. विश्वविद्यालय, पटना में हिमालय विश्वविद्यालय तथा औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन विश्वविद्यालयों को निर्धारित नियमों, मानकों और शर्तों के अनुरूप संचालित करने की अनुमति दी गई है। सरकार का मानना है कि नए विश्वविद्यालयों की स्थापना से राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें अपने जिले या आसपास के क्षेत्रों में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ने से राज्य में उच्च शिक्षा का दायरा विस्तृत होगा, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत होगी और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article