भरत तिवारी एनकाउंटर: नेताओं का गांव पहुंचना जारी, परिवार से मिले सुधीर सिंह

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग तेज, पीड़ित परिवार से मिलकर सुधीर सिंह ने जताई संवेदना

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। न्याय की मांग को लेकर जहां महापंचायत, धरना-प्रदर्शन और जनसमर्थन का दायरा बढ़ रहा है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का बिलौटी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का सिलसिला भी जारी है।

इसी क्रम में प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह बुधवार को बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान सुधीर सिंह भरत तिवारी की मां को ढांढस बंधाते और उनके आंसू पोंछते नजर आए, जिससे वहां मौजूद लोगों का माहौल भी भावुक हो गया।
परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत
मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की तथा मामले की जानकारी ली। उनके गांव पहुंचने और परिवार से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय स्तर पर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article