बगहा में जलजमाव रोकने के लिए प्रशासन सख्त, नालों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से बचाव के लिए एसडीएम चांदनी कुमारी ने नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को नालों से अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क, बगहा: बरसात के मौसम में संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बगहा प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर नालों पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कई स्थानों पर मिला नालों पर अतिक्रमण
निरीक्षण के दौरान टीम को कई जगहों पर नालों के ऊपर अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण मिले, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को ऐसे सभी अतिक्रमणों की सूची तैयार कर शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से बचने के लिए नालों को अतिक्रमण मुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है।
अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा संयुक्त अभियान
एसडीएम चांदनी कुमारी ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और प्रशासन मिलकर सार्वजनिक भूमि और नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाएंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।
नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि और नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बगहा से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article