गया कॉलेज में दो शिक्षकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, महिला शिक्षिका ने लगाए गंभीर आरोप

वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठी मांग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया कॉलेज के संस्कृत विभाग में दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला शिक्षिका अपने विभाग के एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार और कथित मारपीट का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस में किसी औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संबंधित शिक्षकों की पहचान संस्कृत विभाग के शिक्षक शिवाजी पांडे और शिक्षिका संगीता आर्य के रूप में बताई जा रही है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में एक शिक्षक हाथ में छड़ी लिए महिला शिक्षिका की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। इसी दौरान एक कर्मचारी दोनों के बीच हस्तक्षेप करता नजर आता है। इसके बाद महिला शिक्षिका स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पास के एक कमरे में चली जाती हैं।
महिला शिक्षिका ने क्या आरोप लगाए?
वीडियो में महिला शिक्षिका दावा करती हैं कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत पहले ही कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य को दी थी। उनका कहना है कि शिकायत के समर्थन में उनसे सबूत मांगे गए थे, जबकि अब वायरल वीडियो उनके आरोपों की पुष्टि करने वाला साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है। महिला शिक्षिका के अनुसार, वह विभाग में उपस्थिति (अटेंडेंस) शीट लेने पहुंची थीं। उनका आरोप है कि उपस्थिति संबंधी कार्य को लेकर संबंधित शिक्षक के साथ पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
एबीवीपी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी निगाहें कॉलेज प्रशासन की अगली कार्रवाई और संभावित जांच पर टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article