अंतर जातीय विवाह से नाराज भाई ने अपनी विवाहित बहन को मारी गोली,बहन गंभीर रूप से घायल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर, अंतर जातीय विवाह से नाराज भाई ने अपनी विवाहित बहन को गोली मार दी। इस घटना में गोली लगने से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई । यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव में विवाहिता के भाई व नेवरास गांव के रहने वाला भाई ने अपनी बहन और अनीश कुमार की पत्नी प्रिया कुमारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में ईलाज के लिए भरती किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। बता दे की अंतर जातीय विवाह से महिला का भाई अपनी बहन के परिजनों से नाराज चल रहा था। इसी दौरान भाई उसके घर में घुस गया और उसे गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में विवाहिता के पति ने अपने साला के ऊपर गोली मारने के मामले में प्राथमि दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं पुलिस इस घटना से संबंधित महिला से फर्द बयान ली है। महिला का फर्द बयान लेने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article