AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगहा में पारिवारिक विवाद से आहत विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने 2 घंटे में सुरक्षित उतारा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क:बगहा में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पारिवारिक विवाद से परेशान एक 25 वर्षीय विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत व समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामला बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत के वार्ड संख्या-12 का है। यहां रहने वाले विकास साहनी की पत्नी रंजना कुमारी ने बताया कि उसकी मुलाकात पति से उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वर्ष 2025 में मंदिर में विवाह हुआ।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसका पति उसे छोड़कर अपने घर लौट आया और उससे दूरी बनाने लगा। साथ ही उसने फोन पर बातचीत भी बंद कर दी।
रंजना कुमारी ने आगे आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपने मायके उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज से ससुराल पहुंची थी, जहां पति ने उसके साथ मारपीट, दुर्व्यवहार किया और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला का यह भी दावा है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है और वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। इसी मानसिक तनाव और आक्रोश में आकर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और विरोध जताया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने लाया गया है। दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More