गया में युवक हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

पुराने फोटो-वीडियो को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पुराने फोटो-वीडियो को लेकर बनाया जा रहा दबाव था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।


पहाड़ी के पास मिला था युवक का शव
बीते 4 जुलाई की सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के पुनावां गांव स्थित पहाड़ी के पीछे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान रोशन कुमार उर्फ रॉकेट, निवासी हेड मानपुर (बुनियादगंज थाना क्षेत्र), के रूप में हुई थी। वह पेशे से चारपहिया वाहन चालक था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशन को पहले रस्सी से बांधा गया, उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला मामला
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रोशन का एक युवती के साथ पहले से प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो जाने के बाद भी वह पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इसी के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन कुमार (हेड मानपुर) और शुभम कुमार (अलीपुर) के रूप में हुई है। दोनों बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, एक नाबालिग को भी इस मामले में निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि युवती को लगातार परेशान किए जाने के कारण उन्होंने मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
घटना के बाद मृतक के पिता की लिखित शिकायत पर वजीरगंज थाना में कांड संख्या 383/26 दर्ज किया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों तक पहुंच बनाई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article