राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्‍ण मोहन बने ट्रस्‍ट के अंतरिम महासचिव

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अयोध्या, 06 जुलाई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को हुई अहम बैठक में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी जगह कृष्‍ण मोहन नया महासचिव नियुक्त किया। मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया के सामने कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि ने दी है।

यह निर्णय ऐसे समय आया है जब ट्रस्ट दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर चर्चा के केंद्र में है।

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए बैठक के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपनी बात शुरू की और कहा कि यह बैठक बेहद असाधारण और पीड़ादायक परिस्थितियों में आयोजित करनी पड़ी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोविंद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए अनगिनत लोगों ने अपने प्राण, परिवार और करियर तक दांव पर लगा दिए। ऐसे में मंदिर से जुड़ी चोरी की घटना पूरे ट्रस्ट के लिए शर्म और गहरे दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि चोरी की रकम कितनी है, यह बाद की बात है, लेकिन इस तरह की घटना ने सभी को आहत किया है।

बैठक में ट्रस्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। उनके दायित्वों का अंतरिम प्रभार कृष्ण मोहन को सौंपा गया है। फिलहाल नए महासचिव के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक कृष्ण मोहन दोनों के कार्यों का संचालन करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article