सुपौल में एक रात में 10 दुकानों में चोरी, लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

पटेल चौक पर चोरों का तांडव, स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संदिग्ध गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात करीब 10 दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पुराने रेलवे ढाला स्थित पटेल चौक के पास हुई इस वारदात में चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर नगदी, सामान और मुर्गे तक चोरी कर लिए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, चोरों ने मुर्गा दुकान, मछली दुकान, पान-मसाला सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुर्गा दुकानों से कई किलो मुर्गे भी चोरी कर लिए गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर जुट गए।
स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को दबोचा
घटना के बाद लोगों ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की, जिसके दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उससे पूछताछ की और बाद में पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने आया था। उसने यह भी बताया कि चोरी का कुछ सामान पास की एक कबाड़ी दुकान में बेच दिया गया है।
आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई
पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अमित मिश्रा, पिता टुनटुन मिश्रा, निवासी सहरसा के रूप में बताई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके बयान के आधार पर फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है।
लगातार कई दुकानों में एक साथ हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।।सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article