सुपौल NH-27 हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

रफ्तार का कहर, सुपौल में दर्दनाक सड़क हादसा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:सुपौल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मझारी चौक से पूरब कोसी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मझारी चौक से पूरब स्थित कोसी टोल प्लाजा के समीप एनएच-27 पर हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी वार्ड संख्या-8 निवासी अरविंद पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार श्रवण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत निर्मली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।फिलहाल पुलिस ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article