पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां लौरिया में सेवा सेतु शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, त्वरित निष्पादन का निर्देश,
लौरिया सरकार के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पश्चिम चम्पारण जिले में 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित सेवा सेतु शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लेते हुए प्राप्त आवेदनों और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन लेने और उनका नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों का भी पारदर्शी एवं शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।