सुपौल में बारिश से पुल निर्माण का डायवर्जन बहा, 150 परिवारों की आवाजाही ठप

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, डायवर्जन बहने से गांव का संपर्क टूटा, लोग बेहाल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड में हुई बारिश ने पुल निर्माण कार्य की तैयारियों की पोल खोल दी। करजाइन पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित बसावनपट्टी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्जन देर रात हुई बारिश के बाद तेज बहाव में बह गया। इसके चलते करीब 150 परिवारों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों को स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा के कामों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग वीरपुर द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत लगभग 3 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए अस्थायी डायवर्जन बनाया गया था। देर रात हुई बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से डायवर्जन तेज बहाव में बह गया। फिलहाल वहां दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है, जिससे बसावनपट्टी और आसपास के लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है।

करीब डेढ़ सौ घरों की बस्ती प्रभावित हुई..
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही संवेदक को चेताया था कि बरसात के दिनों में इस स्थान पर पानी का दबाव काफी अधिक रहता है। इसके बावजूद मजबूत डायवर्जन नहीं बनाया गया। अब इसके टूटने का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि डायवर्जन बह जाने के कारण करीब डेढ़ सौ घरों की बस्ती प्रभावित हुई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है और दैनिक जरूरतों के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द डायवर्जन की मरम्मत कराने की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तत्काल डायवर्जन की मरम्मत करने का निर्देश…
इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग, वीरपुर के सहायक अभियंता अंजन कुमार ने बताया कि संवेदक को तत्काल डायवर्जन की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द आवागमन बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article