AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया में 11-12 जुलाई को होगा बिहार विधान सभा का प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन; अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधायकों से की अपील

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 जुलाई। बिहार विधान सभा के सभी सदस्यों के लिए 11 और 12 जुलाई 2026 को गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) परिसर में दो दिवसीय ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधान सभा सचिवालय, प्राईड (लोकसभा) और बिपार्ड (बिहार सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी विधायकों से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन करेंगे। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय शिष्टाचार और जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की कार्यप्रणाली और विधायी दायित्वों की बेहतर समझ विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ज्ञान और अनुभव सदन में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर जनसेवा करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

विधान सभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह प्रबोधन कार्यक्रम सदन की कार्यवाही को अधिक प्रभावी, सार्थक और गरिमामय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसका अधिकतम लाभ उठाएं और बिहार विधान सभा की गौरवशाली संसदीय परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More