AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बांका: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क:बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश करने पर हुई पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज भागलपुर के अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई को बलिया गांव के समीप धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इनमें से एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी सचिन सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी (SIT) लगातार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के तहत पुलिस ने देर रात झारखंड की राजधानी रांची से सचिन सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस दोहरे हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More