NEWS PR डेस्क:गया: बिहार विधानसभा के नव-निर्वाचित और वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली तथा संवैधानिक दायित्वों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में शुक्रवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।

इस अवसर पर राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार विधानसभा के सभी विधायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बिहार विधानसभा की ओर से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विधायकों को विधानसभा की नियमावली, संसदीय प्रक्रियाओं, विधेयक निर्माण, प्रश्नकाल, समिति प्रणाली और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। दो दिनों तक विशेषज्ञ विभिन्न संसदीय विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण देंगे, ताकि जनप्रतिनिधि सदन की कार्यवाही में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम को देखते हुए बिपार्ड परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
