NEWS PR डेस्क : गया: “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ गया युवा ने सोमवार को अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करीब 25 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की अध्यक्षा रोटेरियन स्मिता पोद्दार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित होता है और यह कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर में डॉ. सुरभि कुमारी, प्रभात कुमार, दिव्य गोयनका, अर्चना गोयनका, अनुराग पोद्दार, सुमित मोरे, विवेक अग्रवाल, राजश्री, आदित्य गोयनका और राहुल महाजन सहित रोटरी क्लब ऑफ गया युवा के अनेक सदस्यों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। क्लब ने भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी अभियान लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के महत्व को समझें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आएं। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
