पश्चिम चंपारण: सरकारी स्कूल में कथित आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप, अभिभावकों के हंगामे के बाद जांच शुरू

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बारवा-2 में शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय पहुंच गए तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ छात्रों ने शिक्षक और शिक्षिका को कथित आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। इसके बाद यह बात अभिभावकों तक पहुंची, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) डॉ. संजय कुमार सिंह और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
बीईओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रारंभिक स्तर पर दोनों शिक्षकों को विद्यालय से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई, निलंबन सहित अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
वहीं, आरोपित शिक्षक रामप्रवेश पासवान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शिक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article