एसडीएम और डीएसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद, दिए दिशा-निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोहनिया में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा हेतु एसडीएम राकेश कुमार सिंह और डीएसपी प्रदीप कुमार ने नगर के छठ घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मोहनिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार भी मौजूद रहे।एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, अस्थाई शौचालय और सफाई के उचित प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रत्येक घाट पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article