सुल्तानगंज में श्रावणी मेला की तैयारी तेज, पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने जर्मन हैंगर सेवा शिविर का किया उद्घाटन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:भागलपुर/सुल्तानगंज। श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सुल्तानगंज के कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए जर्मन हैंगर सेवा शिविर का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कमराय चौक के पास फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

इस मौके पर एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता रवि कुमार सुमन उर्फ अरुण मंडल, पूर्व नगर उपसभापति मनोज यादव, नगर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद नसीम, पीयूष कुमार सहित पीएचईडी विभाग के अधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
कांवड़ियों से ली सुविधाओं की जानकारी
उद्घाटन के बाद पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने जर्मन हैंगर टेंट में ठहरे कांवड़ियों से बातचीत की और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कांवड़ियों ने शिविर में मिल रही व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया और बेहतर इंतजाम की बात कही।
श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए हैं विशेष इंतजाम
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीएचईडी विभाग की ओर से जगह-जगह जर्मन हैंगर टेंट लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, चापाकल, शौचालय और स्नान के लिए झरने जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
कमियों को जल्द दूर करने का दावा
मंत्री ने कहा कि अगर किसी स्थान पर व्यवस्था में कोई कमी सामने आती है तो उसे एक-दो दिन के अंदर दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता और पीएचईडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article