विकसित भारत युवा सांसद 2025 के दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,विकसित भारत युवा संसद 2025 का आगाज आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हो गया। दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहरलाल, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, DSW प्रो विजेंद्र कुमार, प्रॉक्टर प्रो अर्चना कुमारी साह, NSS के कोऑर्डिनेटर डॉ. राहुल कुमार एवं युवा अधिकारी जनक राज मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वहीं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुलपति प्रो जवाहरलाल ने कहा की इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के साथ बिहार के कई अन्य जिले के छात्र-छात्रा भी शामिल हुए है। उन्होंने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य है आज के युवा को देश की राजनीति की सच्चाई से अवगत कराना। साथ ही कुलपति ने कहा कि विकसित भारत में 300 जिले में कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें नोडल जिला 14 है और इस 14 जिला में भागलपुर जिला भी शामिल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article