गया में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 21 बाइक पर ले जा रहे हैं भारी मात्रा में शराब जप्त, पुलिस के भनक लगते ही सभी फरार

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर के जंगल से महुआ शराब की अब तक की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 3500 लीटर महुआ शराब जब्त की है। चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त की गई अधिकतर बाइक चोरी की बताई जा रही हैं। पुलिस को देखते ही सभी तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल का है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। जानकारी मिली थी कि झारखंड से जंगल के रास्ते भारी मात्रा में महुआ शराब बिहार लाई जा रही है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और सभी शराब, बाइक छोड़कर घने जंगल में भाग निकले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 3500 लीटर महुआ शराब बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त की गई अधिकांश मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। बरामद सभी वाहनों के नंबरों की जांच शुरू कर दी गई है।

फतेहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार के मुताबिक इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त मोटरसाइकिलों के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब और 21 बाइक की बरामदगी यह साबित करती है कि जंगल के रास्ते शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गिरोह के सरगनाओं तक कब पहुंच पाती है।गया पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर के जंगल से महुआ शराब की अब तक की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 3500 लीटर महुआ शराब जब्त की है। चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त की गई अधिकतर बाइक चोरी की बताई जा रही हैं। पुलिस को देखते ही सभी तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल का है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। जानकारी मिली थी कि झारखंड से जंगल के रास्ते भारी मात्रा में महुआ शराब बिहार लाई जा रही है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और सभी शराब, बाइक छोड़कर घने जंगल में भाग निकले।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 3500 लीटर महुआ शराब बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त की गई अधिकांश मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। बरामद सभी वाहनों के नंबरों की जांच शुरू कर दी गई है।

फतेहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार के मुताबिक इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त मोटरसाइकिलों के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब और 21 बाइक की बरामदगी यह साबित करती है कि जंगल के रास्ते शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गिरोह के सरगनाओं तक कब पहुंच पाती है।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article