गोपालपुर दौरे पर मंत्री ने बिंटोली-इस्माइलपुर तटबंध का किया निरीक्षण, बोले- शीट पाइलिंग से बाढ़ सुरक्षा हुई मजबूत !

Muskan Gupta

भागलपुर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रजनीश रंजन ने अपने गोपालपुर भ्रमण के दौरान बिंटोली-इस्माइलपुर तटबंध का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने तटबंध पर किए गए शीट पाइलिंग (Sheet Piling) कार्य का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की निरीक्षण के दौरान रजनीश रंजन ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में बाढ़ के कारण भारी तबाही की खबरें लगातार सुनने को मिलती थीं

तटबंध के कटाव से लोगों को हर वर्ष परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब शीट पाइलिंग का कार्य होने के बाद तटबंध काफी मजबूत नजर आ रहा है और इससे बाढ़ से सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्थायी और गुणवत्तापूर्ण बाढ़ सुरक्षा कार्य तटीय क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत देने वाले हैं

ऐसे कार्यों की नियमित निगरानी और समय-समय पर रखरखाव भी आवश्यक है,ताकि भविष्य में भी तटबंध सुरक्षित और मजबूत बना रहे रजनीश रंजन ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर बाढ़ सुरक्षा से जुड़े उनके अनुभव और सुझाव सुने उन्होंने विश्वास जताया कि बिंटोली-इस्माइलपुर तटबंध पर हुए सुदृढ़ीकरण कार्य से क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और तटीय इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी !

भागलपुर से शयामानंद सिह की रिपोर्ट –

Share This Article