NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। TRE 4 में करीब 2 हजार अतिरिक्त पद जुड़ने की संभावना है। इन पदों में सबसे ज्यादा सीटें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए बढ़ सकती हैं। गणित, विज्ञान और कॉमर्स जैसे विषयों में रिक्तियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) से TRE 3 के बाद सरकारी स्कूलों में बची रिक्तियों का ब्योरा मांगा है। जिलों से आंकड़े मिलने के बाद इन रिक्तियों को TRE 4 की भर्ती में शामिल किया जाएगा।

34 हजार से ज्यादा पदों पर हो सकती है भर्ती
शिक्षा विभाग पहले ही TRE 4 के लिए 32,388 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज चुका है। अब करीब 2 हजार अतिरिक्त पद जुड़ने के बाद कुल रिक्तियां 34 हजार से अधिक होने की संभावना है।
प्रस्तावित पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
कक्षा प्रस्तावित पद
कक्षा 1 से 5 3,847
कक्षा 6 से 8 8,563
कक्षा 9 से 10 3,877
कक्षा 11 से 12 16,101
कुल 32,388
कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 22 विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है।
गणित, विज्ञान और कॉमर्स में बढ़ सकती हैं सीटें
बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कुल संख्या में सरप्लस होने के बावजूद कुछ विषयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। खासकर 9वीं से 12वीं कक्षा तक गणित, भौतिकी, रसायन, कॉमर्स, बंगला, पाली, प्राकृत और फाइन आर्ट जैसे विषयों में रिक्तियां हैं। राज्य में 9वीं से 12वीं तक करीब 10 हजार स्कूल हैं। इनमें लगभग 7 हजार स्कूलों में गणित, भौतिकी और रसायन विषय के शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। ऐसे में TRE 4 में इन विषयों की रिक्तियों को शामिल किए जाने की संभावना है।
14 विषयों की रिक्तियों का मांगा गया ब्योरा
TRE 3 के बाद स्कूलों में खाली रह गए पदों की जानकारी शिक्षा विभाग ने जिलों से मांगी है। करीब 14 विषयों में रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया है।,इनमें प्रमुख रूप से:बंगला,ललित कला,नृत्य,मैथिली,भोजपुरी,पाली,श्रवण बाधित अभ्यर्थियों से संबंधित पद,दृष्टिबाधित सहित अन्य दिव्यांग श्रेणी के पद,गणित,विज्ञान,कॉमर्स शामिल हैं। । शिक्षा विभाग ने जिलों से रिक्तियों की जानकारी जाति, कक्षावार और विषयवार मांगी है। गणित, विज्ञान और कॉमर्स की रिक्तियां भी जिला स्तर से मुख्यालय को भेजी जाएंगी।
TRE 1 से TRE 3 तक 2.55 लाख शिक्षकों की नियुक्ति
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीन चरणों के तहत अब तक करीब 2.55 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है।
TRE 1: करीब 1.20 लाख शिक्षक
TRE 2: करीब 70 हजार शिक्षक
TRE 3: 66,603 शिक्षक