दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रही कार ट्रक से टकराई, दो की मौत, चार घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वैशाली,गोरौल थाना अंतर्गत एनएच-22 पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बारात से लौट रही तेज़ रफ्तार कार गोढीया सब्ज़ी मंडी के पास नियंत्रण खो बैठी और सामने खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोढीया गांव के निवासी योगेंद्र शाह के पुत्र 40 वर्षीय मनोहर कुमार और भगवानपुर थाना क्षेत्र के खिडखौआ गांव निवासी बैजनाथ पटेल के पुत्र 42 वर्षीय सरोज पटेल के रूप में की गई है। दोनों मुजफ्फरपुर में आयोजित एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हादसे की जानकारी मिलते ही गोरौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मनोहर कुमार के पुत्र ने बताया कि शाम करीब 7 बजे लौटते समय ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयावह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में मातम पसर गया और परिजन बदहवासी की हालत में हैं।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article