स्कूल जाने के दौरान छात्रा लापता मामले मे डॉग स्क्वायड और fsl टीम ने शुरू की तलाशसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस !

Muskan Gupta

खगौल थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जाने के दौरान एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला मे छात्रा के परिजनों ने खगौल थाना में लिखित आवेदन देकर उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक छात्रा सुबह स्कूल गई थीं छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर आसपास के इलाकों में छानबीन कराई गई। वहीं मंगलवार को स्पेशल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची

और मामले की जांच की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि छात्रा के स्कूल जाने के रास्ते और उसके बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

इस पूरे मामले पर ए एसपी दानापुर अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से छात्रा के लापता होने का लिखित आवेदन खगौल थाना में दिया गया है।

मामले की जांच के लिए पहले डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया था,

आज fsl टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल छात्रा के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का अनुसंधान जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर छात्रा को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस की कई टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दानापुर से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट -;

Share This Article