NEWS PR डेस्क: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस के 01 पदाधिकारी को Medal for Gallantry, 02 पदाधिकारियों को President’s Medal for Distinguished Service तथा 15 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को Medal for Meritorious Service पदक से सम्मानित किया गया है। पदक प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों की सूची निम्नवत् है:-
Police Medal for Gallantry (वीरता पदक)
1- मो. अफसर हुसैन, पुलिस निरीक्षक, को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस वीरता पदक (Police Medal for Gallantry) से सम्मानित किया गया है।
10 जुलाई 2020 को बगहा के लौकरिया वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी, नक्सली वर्दी, मोबाइल, लैपटॉप एवं साहित्य बरामद हुआ था। इस अभियान में मो. अफसर हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इसी वीरतापूर्ण योगदान के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2026 पर पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
President’s Medal for Distinguished Service (विशिष्ट सेवा पदक)
विशिष्ट सेवा के लिए उच्च कोटि की सराहनीय सेवाएं देने वाले 02 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को यह पदक मिला है:
संजय कुमार — पुलिस महानिरीक्षक
वीणा कुमारी — पुलिस अधीक्षक
संजय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, और बीणा कुमारी, पुलिस अधीक्षक, को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर President’s Medal for Distinguished Service (राष्ट्रपति पुलिस पदक) से सम्मानित किया जाएगा।
संजय कुमार 1995 बैच के सीधे नियुक्त डीएसपी रहे हैं और पदोन्नति के बाद 2013 बैच के IPS अधिकारी बने। उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई, अपराध अनुसंधान विभाग, मधेपुरा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वर्तमान में वे पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, बिहार के पद पर कार्यरत हैं।
बीणा कुमारी 1999 बैच की सीधे नियुक्त डीएसपी रही हैं और पदोन्नति के बाद 2019 बैच की IPS अधिकारी बनीं। उन्होंने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, कमजोर वर्ग, बिहार सशस्त्र पुलिस-04 डुमरांव और बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वर्तमान में वे रेल पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के पद पर कार्यरत हैं।
Medal for Meritorious Service (सराहनीय सेवा पदक)
उत्कृष्ट सेवा के लिए कुल 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया गया है, जिनकी सूची निम्नलिखित है:
राकेश कुमार सिन्हा — पुलिस उप-महानिरीक्षक
डानियाज अहमद — पुलिस अधीक्षक
मो० इरशाद आलम — पुलिस निरीक्षक
राजेश कुमार सिंह — पुलिस अवर निरीक्षक
संताप क्षेत्री — पुलिस अवर निरीक्षक
आनंद प्रधान — सहायक अवर निरीक्षक
मुकेश कुमार सिंह — सहायक अवर निरीक्षक
लव कुश कुमार — सहायक अवर निरीक्षक
अमिताभ गिरी — सहायक अवर निरीक्षक
शम्भू नाथ सिंह — हवलदार
संताप अल्ले मगर — हवलदार
रूपेश थापा — हवलदार
तपन गुरुंग — सिपाही
छत्र बहादुर थापा — सिपाही
संतोष कुमार ठाकुरी — सिपाही
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर वीरता और साहस का परिचय देने वाले बिहार पुलिस के 7 जवानों एवं पुलिसकर्मियों को 51-51 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के संकल्प संख्या 5660, दिनांक 27 मई 2004 के प्रावधानों के तहत यह पुरस्कार स्वीकृत किया गया है।पुरस्कार पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:
राजेश कुमार — सहायक अवर निरीक्षक, आसूचना इकाई, बेगूसराय
अभिनव सिंह भारती — पुलिस अवर निरीक्षक, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना
रूपेश थापा — हवलदार, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना
राकेश कुमार — जेसी/254, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना
मृत्युंजय कुमार मंडल — जेसी/647, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना
सुमन कुमार — जेसी/211, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना
संतोष कुमार — जेसी/144, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना
इन सभी पुलिसकर्मियों को उनके साहस और वीरतापूर्ण कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। प्रत्येक जवान को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।