NEWS PR डेस्क : भागलपुर के कजरेली थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 30 भर चांदी के जेवरात, दो हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई, जब बिजली नहीं रहने के कारण घर के लोग छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर
गृहस्वामी टुशो देवी के अनुसार, बिजली का रिचार्ज खत्म हो जाने के कारण घर के सभी लोग रात में छत पर सोने चले गए थे। वहीं, उनकी सास आंगन में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाया और खिड़की के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गए।

बक्से से जेवरात और नकदी चोरी
घर में घुसने के बाद चोरों ने बक्से को निशाना बनाया। बक्से में रखे करीब 30 भर चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये नकद चोरों ने चोरी कर लिए। इसके अलावा घर से अन्य सामान भी गायब होने की बात सामने आई है।
सुबह जब घर के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना दी। घटना के बाद गांव में भी लोगों के बीच चिंता का माहौल है। अज्ञात चोरों ने बिजली नहीं रहने और घर के लोगों के छत पर सोने का फायदा उठाकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।
भागलपुर से रिपोर्टर : श्यामानंद सिंह