सीवान फायरिंग के विरोध में तेजस्वी का राजभवन मार्च, जेपी गोलंबर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को पटना की सड़कों पर उतर चुके हैं। तेजस्वी यादव जेपी गोलंबर पहुंच गए हैं, जहां से वह कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन तक करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में शामिल होंगे।


जेपी गोलंबर पर जुटे RJD कार्यकर्ता
तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले ही जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता जुटने लगे थे। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और पोस्टर नजर आ रहे हैं। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। मार्च में शामिल होने पहुंचे कुछ कार्यकर्ता लकड़ी से बनी AK-47 की प्रतिकृति भी लेकर आए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।
राजभवन तक निकलेगा मार्च
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह मार्च जेपी गोलंबर से शुरू होकर करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजभवन पहुंचेगा। सीवान की घटना को लेकर RJD सरकार से कार्रवाई और जवाब की मांग कर रही है। मार्च को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

Share This Article