पवन सिंह की आंखों से छलके आंसू, पहली पत्नी नीलम की तस्वीर के सामने हुए भावुक

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनके शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। प्रोमो में पवन सिंह नीलम की तस्वीर के सामने आरती करते और फूल-माला चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और पत्नी को याद कर रो पड़ते हैं।

मैंने अपने जीवन में देवी को पाया था…’
प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में एक देवी को पाया था, लेकिन उसे खो दिया। उन्होंने नीलम को अपनी जिंदगी की देवी बताते हुए उनके प्रति अपने भाव व्यक्त किए। पवन सिंह ने उस घटना को भी याद किया, जब वह शूटिंग से देर रात घर लौटे थे। उन्होंने बताया , घर पहुंचकर जैसे ही उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला, उनकी दुनिया जैसे खत्म हो गई थी।

2014 में हुई थी नीलम से शादी
पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद 8 मार्च 2015 को नीलम की मुंबई में मौत हो गई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने पवन सिंह के फ्लैट में आत्महत्या की थी। नीलम की मौत के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में आया था हालांकि, उनकी मौत को लेकर सामने आए अलग-अलग बयानों और आरोपों के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं।

भाभी ने बताई थी मानसिक परेशानी की वजह
नीलम की मौत के बाद पवन सिंह की भाभी ने मीडिया में दावा किया था कि पवन सिंह के काम में काफी व्यस्त रहने और देर रात घर लौटने के कारण नीलम मानसिक रूप से परेशान रहती थीं
चार साल बाद ज्योति से की शादी
नीलम की मौत के करीब चार साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया में ज्योति सिंह से शादी की। शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। साल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। उन्होंने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी विवाद भी सामने आया।
अक्षरा सिंह को लेकर भी रहा विवाद
ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ रिश्ते को लेकर दिए गए अपने बयानों में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का भी जिक्र किया था। उन्होंने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के कथित रिश्ते को लेकर कई आरोप लगाए थे।‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में पवन सिंह का भावुक अंदाज देखने के बाद उनकी पहली पत्नी नीलम से जुड़ी पुरानी यादें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। प्रोमो में नीलम की तस्वीर के सामने पवन सिंह का भावुक होना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article