AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में सनसनीखेज वारदात,दानापुर में युवक-युवती को गोली मारी; आरोपी की तलाश तेज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। आर्य समाज रोड पर एक युवक ने कथित तौर पर एक युवक और युवती को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि रविवार शाम दानापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल महिला के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि महिला के साथ एक पुरुष को भी गोली लगी है।
प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला
सिटी एसपी पश्चिमी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अभी घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान करने में जुटी है। आरोपी के नाम और पते का भी सत्यापन किया जा रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही गोलीबारी के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घायल युवक और युवती के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More