NEWS PR डेस्क: पटना। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश के साथ बिहार में भी हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव और न्यूज़ PR की CEO पूजा श्रीवास्तव के आवास पर रक्षाबंधन का पर्व पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।रक्षाबंधन के अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई, वहीं पूजा श्रीवास्तव ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। परिवार की बेटी श्रीनिका श्रीवास्तव ने भी अपने भाइयों को राखी बांधी और इस पर्व की खुशियों में शामिल हुईं।इस दौरान परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे घर में उत्सव और पारिवारिक प्रेम का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव और पूजा श्रीवास्तव ने बिहार सहित देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का पवित्र पर्व है। इस दिन परिवार के सभी सदस्य एक जगह एकत्रित होकर खुशियां मनाते हैं और बचपन से चले आ रहे भाई-बहन के रिश्ते को यादगार बनाते हैं।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। इस पवित्र अवसर पर राखी का धागा भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनत्व का नया संचार करता है।
पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव के घर धूमधाम से मना रक्षाबंधन, परिवार के साथ मनाया पर्व