NEWS PR डेस्क : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भवन निर्माण विभाग, पूर्णियाँ प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 109/26, 14.09.2026 दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज इस मामले में अभियुक्त पर ₹1,97,58,070/-(एक करोड़ संत्तानवे लाख अंडावन हजार सत्तर) के प्रत्यानुपातिक धनार्जन का आरोप है।

मामले में अनुसंधान के दौरान अभियुक्त, उनकी पत्नी उषा देवी एवं परिजनों के नाम से वर्ष 2011 से 2025 के बीच अर्जित कई अचल एवं चल संपत्तियों का पता चला है। जांच में अब तक कुल 07 अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3.60 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा करीब ₹26 लाख की चल संपत्ति का भी उल्लेख किया गया है।

- तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी
- मामले की जांच के क्रम में विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की तीन टीमों ने बुधवार, 16 सितंबर 2026, को अभियुक्त के तीन ठिकानों पर तलाशी शुरू की। तलाशी पटना स्थित दो आवासीय परिसरों तथा पूर्णियाँ स्थित कार्यालय/आवास में की गई।
- तलाशी में सामने आईं कई संपत्तियां
- तलाशी के दौरान अब तक अभियुक्त एवं उनके परिजनों की संपत्ति और निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद सामग्री में निम्न शामिल हैं:
- फुलवारी शरीफ में पांच मंजिला लिफ्टयुक्त मकान: मकान में सोलर पैनल, महंगे फर्नीचर और करीब 10 एसी लगे होने की जानकारी मिली है। भवन का विधिवत मूल्यांकन कराया जाएगा।
- ए.जी. कॉलोनी में तीन मंजिला मकान: इस भवन का भी विधिवत मूल्यांकन कराया जा रहा है।
- ₹1 लाख नकद बरामद।
- सोना, चांदी एवं हीरे के आभूषण: इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है।
- प्राथमिकी में दर्ज 07 अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज।
- ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
- बैंक एवं एलआईसी निवेश से संबंधित बड़ी संख्या में कागजात बरामद।
- हुंडई कंपनी की एक कार भी तलाशी के दौरान मिली है।
- नौबतपुर और दानापुर में भी संपत्तियां
- जांच में सामने आई अचल संपत्तियों में नौबतपुर की करीब 74 डिसमिल जमीन तथा दानापुर में करीब 7.18 डिसमिल जमीन शामिल बताई गई है। जिसका कुल मूल्य 3,60,58,070/-(तीन करोड़ साठ लाख अंडावन हजार सत्तर) रुपये एवं चल सम्पत्ति 26,00,000/- (छब्बीस लाख) रुपये है, ।
- फुलवारी शरीफ में जमीन के साथ निर्मित मकान का भी उल्लेख है। जांच एजेंसी के अनुसार, इन संपत्तियों का कुल मूल्य अभियुक्त की ज्ञात आय की तुलना में करीब 68 प्रतिशत अधिक पाया गया है।