लापरवाही पर सख्ती: दो कर्मियों का 15 दिन का वेतन कटा, बर्खास्तगी की चेतावनी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी में कार्य में लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने दो कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनका 15 दिनों का वेतन काटने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, राजनगर प्रखंड अंतर्गत रामपट्टी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक रामबालक पासवान पर कार्यस्थल से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। वहीं, अंधराठाढ़ी उत्तर एवं मरुकिया पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक मनीष कुमार झा का भी 15 दिनों का वेतन काटा गया है।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने दोनों कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस तरह की उदासीनता और कर्तव्यहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीडीसी ने सभी प्रखंड और पंचायत स्तर के कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें, समय पर कार्यालय और कार्यस्थल पर उपस्थित रहें तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस कदम से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, वहीं लापरवाह कर्मियों पर सख्त संदेश भी जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article