Patna Civil Court Bomb Threat: ईमेल से मिली धमकी के बाद मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

पीरबहोर थाना पुलिस के साथ बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे सिविल कोर्ट परिसर की गहन जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली गई और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई।

पटना सिविल कोर्ट को इससे पहले भी धमकी मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में ताजा ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और धमकी की गंभीरता से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Share This Article