NEWS PR डेस्क: भागलपुर के मोहद्दीनगर स्थित विषहरी मंदिर में वरिष्ठ मंजूषा कलाकार स्वर्गीय निर्मला देवी की स्मृति में मंजूषा प्राकृतिक रंग कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया मंजूषा गुरु मनोज पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों के निर्माण और उनके इस्तेमाल की बारीकियों को प्रदर्शित किया कार्यशाला में पारंपरिक तरीके से प्राकृतिक रंग तैयार करने, उनके संरक्षण और मंजूषा चित्रकारी में इनके कलात्मक प्रयोग के बारे में लोगों को जानकारी दी गई
इस दौरान कई मंजूषा कलाकारों ने लोककला पर आधारित अपनी पेंटिंग भी प्रदर्शित की प्रदर्शनी में मंजूषा कला की पारंपरिक शैली, लोक कथाओं और संस्कृति से जुड़े चित्रों को प्राकृतिक रंगों के माध्यम से उकेरा गया कार्यक्रम का उद्देश्य मंजूषा कला की पुरानी परंपरा और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग को संरक्षित करते हुए
नई पीढ़ी को इस लोक कला से जोड़ना रहा आयोजकों ने कहा कि,
ऐसे आयोजन मंजूषा कला को आगे बढ़ाने और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-