बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के जल्द इस्तीफा देने की चर्चा के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके इस्तीफे के बाद सभापति पद पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता की ताजपोशी की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, JDU नेता रामबचन राय का नाम सभापति पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अवधेश नारायण सिंह के पद छोड़ने के बाद रामबचन राय को बिहार विधान परिषद का नया सभापति बनाया जा सकता है।
हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला आधिकारिक स्तर पर होना बाकी है। यदि बदलाव होता है, तो बिहार विधान परिषद के सभापति पद की जिम्मेदारी JDU के खाते में जाने की संभावना होगी।