पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां जिला पदाधिकारी ने जीएमसीएच के विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश,
बेतिया पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मंगलवार को जीएमसीएच, बेतिया का विस्तृत निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सर्जरी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, आईसीयू, मेल एवं फीमेल मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी, डायलिसिस वार्ड और ईसीजी रूम समेत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्था, दवाओं, जांच, साफ-सफाई और आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया,मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ,
डीएम ने अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जरूरत के अनुसार रंग-रोगन एवं रख-रखाव का कार्य कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को हर समय फंक्शनल रखने और,
नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, जीएमसीएच के अधीक्षक, प्राचार्य एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-