बिहार कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने 443 विद्यार्थियों को दी उपाधि

A Confluence of Tradition and Technology – Bihar Agricultural University Convocation

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में नौवां दीक्षांत समारोह भव्य और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिसर में उनका पारंपरिक रूप से मखाना की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 443 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें शामिल हैं, स्नातक: 339 विद्यार्थी (149 छात्र, 190 छात्राएं),स्नातकोत्तर: 91 विद्यार्थी (54 छात्र, 37 छात्राएं),पीएचडी: 13 शोधार्थी (6 छात्र, 7 छात्राएं),सभी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने किया स्विमिंग पूल का उद्घाटन
समारोह के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, अतिथि और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में नजर आए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। छात्रों ने सफेद कुर्ता-पायजामा, लेमन रंग की पगड़ी और विश्वविद्यालय अंगवस्त्र धारण किया। वहीं छात्राओं ने सफेद सलवार/साड़ी, लेमन येलो कुर्ती तथा लाल ब्लाउज के साथ पारंपरिक अंगवस्त्र पहना।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।“सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार”,“सर्वश्रेष्ठ शोधार्थी (थीसिस) पुरस्कार”,7 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल। दीक्षांत समारोह में वितरित प्रमाण-पत्रों को आधुनिक तकनीक से सुरक्षित बनाया गया था। माइक्रो प्रिंटिंग, क्यूआर कोड सुरक्षा फीचर, डिजिलॉकर पर उपलब्धता। क्यूआर कोड स्कैन करने पर छात्रों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है, जिससे प्रमाण-पत्रों की सत्यता सुनिश्चित होती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह शैक्षणिक उत्कृष्टता, परंपरा और आधुनिक तकनीक के समन्वय का उदाहरण बना। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article