महिला की संदिग्ध मौत से नरकटियागंज में सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगर से बड़ी खबर है, जहां प्रकाश नगर वार्ड संख्या-11 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके प्रेमी और उसके परिवार वालों को जिम्मेदार बताया है। मृतका की पहचान गुड़िया पटेल के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि गुड़िया पटेल वार्ड-11 में किराए के मकान में अपने बेटे के साथ रहती थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। सूचना मिलने के बाद शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतका की मां के अनुसार, चीनी मिल निवासी आशीष उर्फ सिकु जायसवाल के साथ गुड़िया का पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के घर पर भी गुड़िया का आना-जाना था। परिजनों का कहना है कि करीब चार दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था।


मंगलवार की रात गुड़िया अपने किराए के मकान में थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आशीष और उसके परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-

Share This Article