भागलपुर: जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है रसलपुर थाना पुलिस ने मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी और वाहन जांच की जा रही है।
इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 की सुबह रसलपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि मिर्जाचौकी से रसलपुर थाना क्षेत्र की ओर चार पहिया वाहन से अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर की निगरानी तथा कहलगांव-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और रसलपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने मिर्जाचौकी स्थित मुंगेर फोरलेन के पास एकचारी से करीब 200 मीटर आगे घोघा की ओर सघन वाहन जांच शुरू की इसी दौरान मिर्जाचौकी की ओर से एक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन को विपरीत दिशा में मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई
पुलिस ने वाहन में सवार अमरजीत कुमार, उज्जम कुमार ठाकुर, विवेक कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सन्हौला थाना क्षेत्र के अलीगंज-बबरगंज, भागलपुर से संबंधित बताए गए हैं
भागलपूर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-