एमएलसी चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, चुनावी रणनीति और तैयारियों पर हुआ मंथन ,

Muskan Gupta

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज शहर स्थित रामेश्वरम रेस्ट हाउस के प्रांगण में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा अहम बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी चंदन कुमार पटेल,पुर्व बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष चक्रपाणि हिमांशु,राजद के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद यादव, राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचन्द्र चौधरी शिशुपाल भारती थे ,

बैठक में मंच संचालन राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम ने किया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया बैठक में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी डॉ नीतेश कुमार यादव को अधिक से अधिक मतदान दिलाकर जीताने के लिए अपिल करते हुए नये रणनीति तैयार की गई और कहा कि,

जितने भी मतदाता हैं उसकी सूची तैयार कर अपने एमएलसी प्रत्याशी डॉ नितेश कुमार यादव जिताने के लिए हर संभव मदत करने की बात कही ,

इस बैठक में राजद के जिला सचिव विश्वजीत कुशवाहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव,पुर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव,मो मेराज, राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नट बिहार मंडल,राजद के सांसद प्रतिनिधि अरविंद यादव, अनिरुद्ध यादव, सकलदेव यादव, डाक्टर नेईम उद्दिन, विजय यादव,शशिर कुमार सिंह, शशिरंजन कुमार, मंजीत ठाकुर सहित इत्यादि कार्यकर्ता गण मौजूद थे ,

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article