कटिहार में चिराग पासवान के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार का जवाब, बोले- NDA में ‘ऑल इज वेल !

Muskan Gupta

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाने के बाद बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। चिराग के बयान के बाद सवाल उठने लगा कि क्या वह अब बिहार NDA में अलग राह की तलाश कर रहे हैं। क्या गठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन्हीं सवालों पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कटिहार में जवाब दिया। पूर्णिया से पटना जाने के क्रम में कटिहार पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह गंभीर है।

सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। चिराग पासवान के सवाल उठाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि चिराग पासवान खुद NDA गठबंधन का हिस्सा हैं और केंद्र में इसी गठबंधन की सरकार में मंत्री भी हैं।

अगर उन्हें सरकार या प्रशासन से जुड़ी किसी बात को लेकर शिकायत या सुझाव है !

तो उन्हें मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। वहीं चिराग के बयानों के बाद बिहार NDA में “नॉट ऑल इज वेल” की चर्चा पर श्रवण कुमार ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है और NDA में “ऑल इज वेल” है।


कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट;-

Share This Article